Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, sports competition • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम व स्पोर्टस कालेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, कबड्डी में जंगल कौडिया की टीम ने रीजनल स्टेडियम को हराया

रूरल न्यूज नेटवर्क रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ। पहले ही दिन कबड्डी प्रतियोगिता में महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम (जंगल कौड़िया) ने रीजनल स्टेडियम को 21-12 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में बाल बस्टर और एम.पी. इंटर कॉलेज ने अपने मैच जीतकर धाक जमाई। इन प्रतियोगिताओं में कुश्ती, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और जिम्नास्टिक के भी बालक-बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं।

Image Source Here...

वॉलीबॉल में बाल बस्टर और MP इंटर कॉलेज चमके

वॉलीबॉल का उद्घाटन जिला सचिव बी.एन. मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उसके बाद बालक वर्ग में बाल बस्टर ने केंद्रीय विद्यालय को 25-09, 25-28 और रीजनल स्टेडियम को 25-14, 25-17 से हराया। एम.पी. इंटर कॉलेज ने अरिहंत क्लब और सेंट्रीमेंट एकेडमी को सीधे सेटों में मात दी। बालिका वर्ग में लाज निपाल क्लब, रीजनल स्टेडियम, ए.डी. इंटर कॉलेज और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीते।

Image Source Here...

बास्केटबॉल में सेंट जोसेफ, सैयद मोदी स्टेडियम दबदबा रहा

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ खोराबार ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 32-05 और रीजनल स्टेडियम को 37-10 से हरा दिया। सैयद मोदी स्टेडियम ने संकल्प एकेडमी को 38-02 के बड़े अंतर से हराया। जबकि बालक वर्ग में लक्ष्य एकेडमी ने एल.एफ.एस गीडा को 33-13 से और रीजनल स्टेडियम ने सेंट जोसेफ गोरखनाथ को 47-08 से शिकस्त दी।

मैट पर दिखा पहलवानों का दम

 कुश्ती में 57 लड़के और 22 लड़कियों ने दम दिखाया। बालक वर्ग में अरविंद पाल (57 किग्रा), अंकित यादव (61 किग्रा), और शैलेष यादव (125 किग्रा) प्रथम रहे। बालिकाओं में वंदना यादव (50 किग्रा), खुशबू (55 किग्रा) और अंशिका यादव (65 किग्रा) ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

Image Source Here...

डमिंटन और जिम्नास्टिक के परिणाम

बैडमिंटन के एकल वर्ग में शुभम पांडेय और शगुन सिंह विजेता बने। युगल में रुद्र और पीयूष (बालक) और शगुन और आरोही (बालिका) की जोड़ी पहले स्थान पर रही।

इसके अलावा बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित जिम्नास्टिक में आदित्य सिंह, ऋषि राज, बादल, अरुण पासवान, अंशिका, पूनम और आराध्या पासवान ने विभिन्न इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीते। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारियों के साथ जिला खेल संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×