BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, match, Lakshya Champions Trophy • गोरखपुर / चरगांवा • 26-02-2026

लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी में हुए दो रोमांचक मैच:एयरफोर्स और हरियाणा की हुई जीत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया 20-20 लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को 2 पूल-B मैच खेले गए। मुकाबलों में इंडियन एयरफोर्स और फरीदाबाद हरियाणा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर दो-दो अंक अर्जित किए।

दोनों टीमों ने जीत के साथ दो-दो अंक हासिल कर प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की। प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा किया जा रहा है, जो मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है।

पहले मैच में इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान को हराया पहले मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इंडियन एयरफोर्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। विनीत धनकाड़ ने शानदार 69 रन बनाए जबकि अरुण ने 28 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। शाश्वत पांडेय ने 61 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंडियन एयरफोर्स के विकास यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने।

Image Source Here...

दूसरे मैच में हरियाणा ने दिल्ली को हराया दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। तक्षित (44), धनंजय (43) और दिवांश (33) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में उतरी पिछले वर्ष की विजेता दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षित (27), सुल्तान (26) और अंकित (22) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हरियाणा के आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों से किया परिचय पूल-B मुकाबलों का शुभारंभ सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन की कामना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस