Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, fake IAS officer • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

2 फर्जी आईएएस व एक नकली आईपीएस का किया भंडाफोड़, 4 गर्लफ्रेंड बनाई, लखपति घर में रचाई शादी, पुलिस ने भेजा जेल, जेल में कैदी इन्हें 420 गुरू कहकर बुलाने लगे

रूरल न्यूज नेटवर्क पुलिस ने दो फर्जी IAS और एक नकली IPS के कारनामों का भंडाफोड़ कर उन्हें अलग-अलग मामलों में जेल भेज दिया। इनका ऐसा भौकाल था कि कई बार पुलिसकर्मी भी भ्रमित हो जाते थे। हालांकि, जेल पहुंचने के बाद हत्या और लूट जैसे मामलों में बंद अपराधी उन्हें मजाक में ‘420 गुरु’ कहकर बुलाने लगे। जेल पहुंचते ही उनकी हेकड़ी और बड़े सपने दोनों खत्म हो गए। जेल में बंद इन दो फर्जी IAS और एक नकली IPS की कहानी सुनकर दूसरे बंदी भी हैरान रह जाते हैं।

Image Source Here...

फर्जी IAS बनकर करोड़ों कमाए, 4 गर्लफ्रेंड भी बनाई

बिहार के रहने वाले ललित किशोर ने खुद को IAS अधिकारी बताकर करोड़ों रुपये कमाए और चार गर्लफ्रेंड भी बनाई थीं। इतना ही नहीं, एक बार उसने बिहार के एक SDM को थप्पड़ तक मार दिया था। हालांकि, सामने वाले ने उसे IAS अधिकारी समझकर इसकी शिकायत नहीं की थी।

नकली IAS बनकर इंटरव्यू दिए, फिर कर ली शादी

इटावा के प्रीतम कुमार निषाद ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर कई चैनलों पर इंटरव्यू दिए थे। उसने लोगों को झांसे में लेकर गोरखपुर के एक संपन्न परिवार की लड़की से शादी भी कर ली थी।

फर्जी IPS बनकर मांगने लगा रंगदारी

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी शनि वर्मा ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। गलत गतिविधियों के चलते वह यूनिवर्सिटी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उसने खुद को IPS अधिकारी बताकर व्यापारियों से रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। वह बाकायदा IPS की वर्दी पहनकर फोटो और स्टेटस भी लगाता था। एक व्यापारी ने उसे असली IPS अधिकारी समझकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की। जांच में सामने आया कि वह यूनिवर्सिटी का निलंबित कर्मचारी था।

फर्जी IAS ललित किशोर के साथ चलते थे 8 गनर

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल गांव निवासी 36 वर्षीय ललित किशोर खुद को IAS अधिकारी गौरव कुमार सिंह बताकर लोगों से ठगी करता था। उसने साल 2019 में MSc की पढ़ाई पूरी की थी। कुछ समय तक कोचिंग में पढ़ाया भी था। ठाट-बाट और आलीशान जिंदगी जीने के लिए उसने फर्जी IAS अधिकारी का रूप धारण कर लिया। अपने रुतबे को दिखाने के लिए उसने पटना से आठ गनर भी हायर किए थे। एक व्यापारी को अपने प्रभाव में लेकर उसने उससे इनोवा समेत कई लग्जरी गाड़ियां हासिल कर ली थीं। ललित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

फर्जी IAS बनकर 4 गर्लफ्रेंड भी बनाई

फर्जी अधिकारी बनकर उसने चार लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया था। आरोप है कि इनमें से तीन गर्लफ्रेंड गर्भवती भी हो गई थीं। इसके अलावा बड़े-बड़े ठेकेदारों को टेंडर दिलाने का झांसा देकर उसने करोड़ों रुपये वसूले थे।

एक बार वह भागलपुर में अधिकारी बनकर एक विभाग का निरीक्षण करने तक पहुंच गया था। वहां एक SDM ने उससे कुछ सवाल पूछने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि, सामने वाले ने उसे IAS अधिकारी समझकर इसकी शिकायत नहीं की।

बिहार में कई लोगों को ठगने के बाद वह गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के पास एक 3BHK मकान लेकर रह रहा था। आसपास के लोग भी उसे अधिकारी मानते थे। उसने घर के बाहर IAS अधिकारी का बोर्ड भी लगा रखा था। बताया जाता है कि यह शातिर बिहार में राज्यपाल से प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त कर चुका है।

ऐसे हुआ गिरफ्तार

हाल ही में बिहार चुनाव के दौरान एक व्यक्ति गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 99 लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा गया था। जांच के दौरान ललित किशोर का नाम सामने आया। इसके बाद खुफिया एजेंसियों और गोरखपुर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद उसके गनरों को छोड़ दिया गया। गनरों का कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे एक ठग के साथ ड्यूटी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि ललित ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत चार राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा था। फिलहाल, ललित किशोर जेल में बंद है, जहां दूसरे बंदी उसे ‘420 गुरु’ कहकर बुलाते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×