BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Tiwaripur, boy • गोरखपुर / चरगांवा • 21-02-2026

तिवारीपुर में 2 गुटों में चले ईंट-पत्थर, सड़क पर लड़कों ने किया तांडव, बेल्ट नचाते हुए निकले

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के जुटकर आए। एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मनबढ़ युवक सड़क पर तांडव करते रहे। करीब 10 मिनट तक वहां झड़प चलती रही। इसके बाद हाथ में बेल्ट नचाते हुए लड़के गालियां देते हुए निकल गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मनबढ़ ईंट-पत्थर बरसाते दिख रहे हैं।

दोपहर करीब 12:30 बजे की यह घटना बताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रूद्रपुर और अंधियारीबाग के लड़कों में काफी दिन से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। दोनों ही गुट मौके मिलते ही एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं।

Image Source Here...

शनिवार को भी तिवारीपुर क्षेत्र के दुल्हन मैरेज हाउस के पास एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों में पहले झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के पैदल दौड़ते हुए। चाय की दुकान में घुसकर ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान पर बैठा दूसरा पक्ष छत पर भाग कर चढ़ गया। उसकी गाड़ी बाहर थी।

मनबढ़ों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट बरसाना शुरू कर दिया। वहीं छत से भी दूसरे गुट के मनबढ़ चिल्लाते रहे। इस दौरान हाथ में बेल्ट नचाते हुए रूद्रपुर की तरफ से आए लड़के छत की तरफ देखकर गालियां देते रहे। हाथ में बेल्ट नचाते हुए मारने की धमकी भी दी।

Image Source Here...

इस घटना के बाद तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी मनबढ़ वहां से भाग निकले। तिवारीपुर थाना प्रभारी के साथ ही 02 चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। तिवारीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंधियारी बाग और तरंग क्रासिंग के पास के लड़कों का आपस में पुराना विवाद चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस