BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, crematorium, Municipal Commission • गोरखपुर / चरगांवा • 21-02-2026

गोवंश के लिए 2 मॉडर्न शवदाह घर बनेंगे, नगर आयुक्त ने DPR बनाने के निर्देश दिए

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर नगर निगम ने निराश्रित गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ उनके सम्मानजनक और वैज्ञानिक तरीके से अंतिम निस्तारण की दिशा में भी बड़ी पहल की है। ताल नदौर स्थित निर्माणाधीन वृहद कान्हा उपवन परिसर में दो अत्याधुनिक पशु शवदाह घर स्थापित किए जाएंगे।

प्रत्येक यूनिट पर लगभग 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह कुल 9 करोड़ रुपये की यह परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित है।

यह पहल निराश्रित गोवंश संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर 28.94 करोड़ रुपये की लागत से 2000 गोवंशीय पशुओं की क्षमता वाला वृहद कान्हा उपवन बनाया जा रहा है।

अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य

इस परियोजना को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कान्हा उपवन तैयार होने के बाद बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा।

इसी परिसर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण भी चल रहा है। इसके शुरू होने के बाद बीमार और घायल गोवंशीय पशुओं को आधुनिक और उच्च स्तरीय उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पशुओं की देखभाल और बेहतर तरीके से हो पाएगी।

वर्तमान में जिले में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए एकला बांध स्थित नगर निगम का एकमात्र पशु शवदाह गृह ही सहारा है। बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी।

Image Source Here...

नए कान्हा उपवन परिसर में अत्याधुनिक शवदाह गृह बनने से संरक्षित निराश्रित गोवंशीय पशुओं के मृत होने पर उनका वैज्ञानिक, स्वच्छ और प्रदूषणरहित तरीके से अंतिम निस्तारण किया जा सकेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी व दुर्गंध की समस्या कम होगी।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ताल नदौर स्थित निर्माणाधीन कान्हा उपवन में पशु शवदाह गृह बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम का मानना है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ निराश्रित गोवंश के संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस