BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, pond, expenditure • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

दो पोखरों का होगा सुंदरीकरण, 8 करोड़ खर्च होंगे, घाट, पाथवे, ओपन जिम का होगा निर्माण, लगेगी सोलर लाइट

रूरल न्यूज नेटवर्क। जल संरक्षण एवं सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए शहर के दो पोखरों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शाहपुर वार्ड के खैरया पोखरा एवं भरवलिया के पोखरे का इसके लिए चयनित किया गया है। इन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Image Source Here...

राज्य स्तरीय समिति की ओर से दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी होने की सभावना है। इसके बाद नगर निगम की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों पोखरों के जीर्णोद्धार से आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत कुल पांच पोखरों के विकास का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसकी अनुमानित लागत करीब 22.69 करोड़ रुपये थी। प्रस्तावित परियोजनाओं में शाहपुर के खरैया पोखरा के लिए 4.73 करोड़ रुपये और भरवलिया पोखरा के लिए 3.28 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इसके अलावा अन्य तीन पोखरों देवी प्रसाद नगर के पथरा पोखरा, डा. राजेंद्र प्रसाद नगर (चित्रगुप्त नगर कालोनी) का पोखरा और उर्वरक नगर क्षेत्र का तेनुघिया पोखरा भी प्रस्ताव में शामिल थे। फिलहाल प्रथम चरण में खरैया और भरवलिया पोखरा को स्वीकृति मिल गई है।

Image Source Here...

इन दोनों सरोवरों के पुनर्विकास के तहत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आसपास के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे पोखरों में गिरने से रोकने के लिए नालियों को टैप किया जाएगा। इसके साथ ही पोखरों की तलहटी की सफाई कर उन्हें गहरा और स्वच्छ बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट और सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा, वहीं किनारों पर पाथवे और साइड पटरी बनाई जाएगी ताकि लोग टहल सकें।

इसके अतिरिक्त, परिसर में टायलेट ब्लाक, ओपन जिम, गार्डन बेंच और सजावटी लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण किया जाएगा और ऊर्जा बचत के लिए सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चहारदीवारी बनाई जाएगी।

इन दोनों पोखरों का धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं यहां पूजा-अर्चना करती हैं। ऐसे में इनके विकसित होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आयोजन अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस