BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, train, Jodhpur, Ganganagar • गोरखपुर / चरगांवा • 19-02-2026

गोरखपुर से जोधपुर और गंगानगर के लिए चलेंगी 2 ट्रेन:होली पर घर आना जाना होगा आसान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें जोधपुर–गोरखपुर और गंगानगर–गोरखपुर रूट पर चलेंगी, जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जोधपुर–गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल

रेलवे के अनुसार 04829/04830 जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 4-4 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

04829 जोधपुर–गोरखपुर, यह ट्रेन 5, 12, 19 और 26 मार्च 2026 को जोधपुर से शाम 4:15 बजे चलेगी। रास्ते में मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, रतनगढ़, चूरू, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, बस्ती और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

04830 गोरखपुर–जोधपुर, वापसी में यह ट्रेन 6, 13, 20 और 27 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे

2 एसी द्वितीय श्रेणी

4 एसी तृतीय श्रेणी

8 स्लीपर

4 सामान्य द्वितीय श्रेणी

2 एसएलआर

शामिल हैं।

गंगानगर–गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल

04729/04730 गंगानगर–गोरखपुर–गंगानगर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 5 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

04729 गंगानगर–गोरखपुर, यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को गंगानगर से दोपहर 1:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

04730 गोरखपुर–गंगानगर, वापसी में यह ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन तड़के 2:45 बजे गंगानगर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में भी कुल 20 कोच होंगे

1 एसी द्वितीय श्रेणी

2 एसी तृतीय श्रेणी

11 स्लीपर

4 सामान्य द्वितीय श्रेणी

2 एसएलआर/डी कोच

शामिल हैं।

Image Source Here...

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

होली के समय ट्रेनों में अक्सर लंबी वेटिंग लिस्ट हो जाती है। ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से राजस्थान, दिल्ली और पूर्वांचल के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक कराएं और यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस