BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, women • गोरखपुर / चरगांवा • 16-06-2026

हाई-फाई शौक में चोर बनी 2 लड़कियां, ज्वेलरी की दुकान पर जॉब कर लाखों का माल उड़ाया, नेपाल में बेचती थीं

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट थाना क्षेत्र के क्रॉस मॉल रोड स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में दुकान में काम करने वाली दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये और लगभग 25.50 लाख रुपए के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के गहनों को नेपाल में बेचकर उससे नया गहना खरीद लेती थीं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया। आरोपियों की पहचान राजघाट के हसनगंज, लालडिग्गनी की मुस्कान गुप्ता और कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर की जगमा खातून के रूप में हुई।

पुलिस की पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि हाई-फाई शौक पूरा करने के लिए ज्वेलरी की दुकान से हार चोरी कर नेपाल में बेच देते थे। उसी पैसे से अपना शौक पूरा करते थे। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां ब्रांडेड कपड़े, एप्पल का मोबाइल और लक्जरी जिंदगी जी रही थीं। जबकि बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन थी दोनों लड़कियां

कैंट पुलिस के मुताबिक, मुस्कान पिछले 7 साल और नगमा करीब ढाई वर्षों से सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन के पद पर काम करती थीं। जांच में सामने आया कि दोनों युवती ने नौकरी के दौरान दुकान की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रेंज को जान गई थीं। उन्हें यह अच्छी तरह मालूम था कि शोरूम और स्ट्रांग रूम के किन हिस्सों में कैमरों की सीधी निगरानी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर वे चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं।

Image Source Here...

असली सोने के बदले नकली रखती थीं

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी स्ट्रांग रूम में रखे सोने और हीरे के कीमती आभूषणों को निकाल लेती थीं और उनकी जगह बिल्कुल उसी डिजाइन के नकली गहने रख देती थीं। इस वजह से लंबे समय तक चोरी का पता नहीं चल सका।

चूड़ियां, अंगूठियां, कान के टॉप्स और झुमकों समेत कई महंगे आभूषण इस तरीके से बदले गए। इतना ही नहीं, जिन गहनों में अधिक संख्या में लटकन लगे होते थे, उनमें से एक-दो लटकन तोड़कर भी चोरी कर लिए जाते थे, ताकि पहली नजर में कोई अंतर दिखाई न दे।

पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी किए गए गहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था। वहां से मिले पैसों का उपयोग दोनों आरोपी अपनी पसंद के नए आभूषण खरीदने और अन्य खर्चों में करती थीं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सान्वी ज्वेलर्स के मालिक राजेश कुमार बलानी ने मार्च 2026 में वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया।

ऑडिट में खुला चोरी का राज

ऑडिट के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर से जांच में उनकी शुद्धता शून्य निकली, जबकि कुछ सोने के गहनों का वजन भी कम मिला। विस्तृत जांच में पता चला कि कई आभूषणों के लटकन गायब थे और उनकी जगह नकली सामग्री रखी गई थी।

इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया, राजेश बलानी की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज गोलघर अवनीश पांडेय, पैडलेगंज आशीष कुमार दुबे, उप निरीक्षक प्रिया राव, मनीषा राठौर, आरक्षी सोनाली की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस