• gorakhpur, cm yogi, UP Board, Aastha
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 23-04-2026
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, गोरखपुर की आस्था 92.80 % के साथ जिला टॉपर, सुप्रिया रहीं दूसरे तो निखिल ने पाया तीसरा
रूरल न्यूज नेटवर्क।यूपी बोर्ड की
ओर से शाम 4 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। गोरखपुर के कार्मल
गर्ल्स इंटर कॉलेज की आस्था ने 92.80% के साथ इंटरमीडिएट में टॉप
कर पहला स्थान हासिल किया।
फूलमती देवी
इंटर कॉलेज की सुप्रिया शर्मा 92.40% के साथ दुसरा स्थान पर
रहीं।इसके अलावा महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज के निखिल
मद्धेशिया ने 91.40% के साथ जिला में तीसरा स्थान पाया।गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने 12वीं का एग्जाम
दिया था। इसके लिए जिले में 198 सेंटर बनाए गए थे। सीसीटीवी
कैमरे की निगरानी में एग्जाम हुआ।
दो साल में बढ़ी पास होने
वाले छात्रों की संख्या
विशेषज्ञों ने बताया कि
पिछले साल 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। इस बार दो दिन पहले
23 अप्रैल को ही
बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। इंटर में साल 2024 में 75.49 प्रतिशत छात्र
पास हुए थे। साल 2025 में 84.08 प्रतिशत छात्रों ने सफलता
हासिल की थी।
जेल से 22 बंदियों ने
दिया 12वीं का एग्जाम
रिजल्ट को लेकर
छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों के साथ-साथ पैरेंट्स भी
बच्चों के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी जिले
का परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है।
Image Source Here...
नकलविहीन परीक्षा
सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई थी। जिसमें जिला जेल को भी
परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां 22 कैदियों ने इंटरमीडिएट की
परीक्षा दी थी। अब सभी की निगाहें आज घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं।
Share On :
×
15:14
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा