BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, UP Board, result • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

यूपी बोर्ड 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने दिया एग्जाम, शाम 4 बजे होगा भाग्य का फैसला

रूरल न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) गुरूवार शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। गोरखपुर में 65,892 छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इसके लिए जिले में 198 सेंटर बनाए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम हुआ। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही थी। शाम चार बजे बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। जिसे छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दो साल में बढ़ी पास होने वाले छात्रों की संख्या

विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल को ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। इंटर में साल 2024 में 75.49 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। साल 2025 में 84.08 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।

  1. Image Source Here...

जेल से 22 बंदियों ने दिया 12वीं का एग्जाम

रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों के साथ-साथ पैरेंट्स भी बच्चों के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी जिले का परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है।

नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई थी। जिसमें जिला जेल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां 22 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। अब सभी की निगाहें आज घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं।

पिछले साल 2025 के जिले के 10 टॉपर

जिले में पिछले साल इंटर के रिजल्ट में टॉप 10 में छात्राओं की अधिक संख्या थी। इसमे पहले रैंक पर रामसखी रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता दूबे (91.40), विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अपूर्वा त्रिपाठी (90.80) और शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज के आलोक निषाद (90.80) प्रतिशत नंबर पाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह तीसरा स्थान पाने वाले एनएनए इंटर कॉलेज की श्रेया पांडेय और सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के अनुराग कुमार (90.60) प्रतिशत नंबर पाए। जीपी मौर्या इंटर कॉलेज की अदिति यादव (90.20) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर चौथे रैंक पर रहीं। शक्ति भामा सिंह (89.60) नंबर पाकर पांचवीं रैंक हासिल की। इसी तरह मुरारी इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह, विमल मांटेसरी गर्ल्स कॉलेज की मांडवी चौधरी, एसजीएस इंटर कॉलेज के आदित्य मौर्या और एसआरसीएम इंटर कॉलेज के सुधांशु (89.40) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर छठवां रैंक हासिल किए। श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज के आदर्श यादव और अभ्युदय पब्लिक स्कूल आदित्य गुप्ता (89.20) प्रतिशत नंबर पाकर सातवें स्थान पर रहे। जीपी मौर्या इंटर कॉलेज के मो. रियाज (88.60) प्रतिशत नंबर हासिल कर आठवें स्थान पर रहे। एसजीएस इंटर कॉलेज के अभिषेक यादव (88.40) प्रतिशत नंबर पाकर नौवें स्थान पर रहे। इसी तरह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के निखिल सिंह, वीएसजे इंटर कॉलेज की अराध्या पटवा और आरएके इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार राय (88.20) प्रतिशत नंबर प्राप्त कर 10वें स्थान पर रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस