BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, UP Board, result • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

UP बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज, गोरखपुर में 67,642 छात्रों ने दिया एग्जाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। यूपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने वाला है। जिसको लेकर छात्रों में डर और उत्साह का माहौल है। शाम चार बजे 67,642 छात्र- छात्राओं के भाग्य का फैसला सामने आएगा। स्कूलों में टॉपर्स के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही है। साथ ही पैरेंट्स में भी उत्साह है। देखना यह है कि इस बार जिले का टॉपर कौन होता है। पिछले बार दो लड़कियों ने एक साथ बाजी मारी थी। इस बार जिले में जिले कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 2025 में 91.17 प्रतिशत रिजल्ट बना था साल 2025 में 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें 91.17 प्रतिशत छात्र- छात्राएं पास हुए थे। 2024 में 86.87 प्रतिशत रिजल्ट बना था।

  1. Image Source Here...

2025 में हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में जिले की टॉपर की लिस्ट में लड़कियों की संख्या ज्यादा रही। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर की उम्मे कुलसुम फातमा और कमला सिंह इंटर कॉलेज सहजनवा की अनन्या मोदनवाल 94.83 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर रहीं। 94. 50 प्रतिशत लाकर भारतीय इंटर कॉलेज की अनन्या जायसवाल दूसरे नंबर पर रही। जबकि पीएस इंटर कॉलेज की आकृति और आरएएस पब्लिक स्कूल की अंशिका यादव 94.17 परसेंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

एलडीआरजे स्कूल की पूजा सिंह 94 प्रतिशत लाकर जिले में चौथे स्थान पर रहीं। वहीं जीपीएस इंटर कॉलेज की फलक सिद्दीकी और कमला सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की हर्षिता 93.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।

जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सार्थक शुक्ला और संस्कार इंटर कॉलेज की अंजलि सिंह ने 93. 67 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से 6 वें स्थान पर रहें।

इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सुयांश कुमार शर्मा, सीडीएम इंटर कॉलेज की मीना और जीपी मौर्या इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह 93. 50 प्रतिशत प्राप्त कर 7वां स्थान हासिल किया।

वहीं बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की नैंसी और तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह 93.33 प्रतिशत के साथ जिले में 8वें स्थान पर रहीं। दीनानाथ यादव स्कूल के बालाजी यादव ने 93. 17 प्रतिशत लाकर 9वां स्थान हासिल किया।

एसटी मैरी इंटर कॉलेज की दीपशिखा मौर्या और एसएमटी एसआरडी इंटर कॉलेज के अंकुश गुप्ता 93 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस