BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Valentine, love • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

प्यार के इजहार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक आज से शुरू, 'रोज डे' को लेकर जबरदस्त उत्साह

रूरल न्यूज नेटवर्क। प्यार के इजहार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में गोरखपुर में 'रोज डे' को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसकी झलक फूलों के बाजारों में साफ देखी जा सकती है। मांग के बढ़ते ही गुलाब के फूलों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। आलम यह है कि जो गुलाब आम दिनों में किफायती थे, वे अब तीन गुना ज्यादा कीमतों पर बिकने को तैयार हैं।

'सुपर रोज' की डिमांड युवाओं के बीच सबसे ज्यादा

फूलों की मंडी में इस बार स्थानीय गुलाबों के साथ-साथ नासिक, बैंगलोर और पुणे से विशेष खेप मंगवाई गई है। व्यापारियों का कहना है कि इन शहरों के गुलाब अपनी ताजगी और बड़ी पंखुड़ियों के लिए मशहूर हैं।

खासकर 'टाटा रोज' अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण सबसे महंगे बिक रहे हैं, जबकि 'सुपर रोज' की डिमांड युवाओं के बीच सबसे ज्यादा बनी हुई है।

Image Source Here...

फूलों मंडी में ही बढ़े दाम

​फूलों की मंडी में बढ़ी डिमांड और सीमित सप्लाई का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन गुलाब की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक अच्छे लाल गुलाब की कीमत 100 रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी। थोक विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आने वाले माल के भाड़े और भारी मांग के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

Image Source Here...

हार्टशेप बुके और कोरियन पेपर का बढ़ता क्रेज

​इस साल बाजार में सजावट का अंदाज भी बदला नजर आ रहा है। ब्लैक, व्हाइट, रेड, पिंक और येलो कलर के कोरियन पेपर में लपेटे गए फूलों के बुके ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इनमें भी हार्टशेप बुके की मांग सबसे ज्यादा है। हालांकि, बुके की शुरुआती कीमत 300 रुपये के आसपास है, लेकिन लोग अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड बुके भी तैयार करवा रहे हैं।

​सिंगल गुलाब की सबसे ज्यादा डिमांड

भले ही बाजार में महंगे से महंगे बुके उपलब्ध हों, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री सिंगल रोज की ही हो रही है। स्कूल-कॉलेज के छात्रों से लेकर युवाओं तक में एक गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का सबसे अधिक क्रेज दिख रहा है।

शहर के गोलघर, टाउनहॉल और मेडिकल कॉलेज रोड जैसे प्रमुख इलाकों में फूलों की दुकानें देर रात तक सजती रहीं ताकि रोज डे पर किसी को मायूस न होना पड़े।

बुके और उसके रेट

कोरियन पेपर बुके - 500 रुपए से शुरू

रेड रोज बंच- 350 रुपए से शुरू

डेजी, गुलडाउदी- 1000 रुपए से शुरू

डुअल सेटेड - 500 रुपए से शुरू

आर्किड- 1000 रुपए से शुरू

ओरिएंटेड लिली- 1500 रुपए से शुरू

रजनीगंधा- 300 रुपए से शुरू

नॉर्मल बुके- 200-15000 रुपए

फ्लावर बास्केट- 300 रुपए से शुरू

सिंगल बुके- 80 रुपए

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस