BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, petrol • गोरखपुर / चरगांवा • 19-05-2026

पेट्रोल पंप पर लगी गाड़ियों की कतार, लाइन में लगे लोग, तेल की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में मंगलवार सुबह कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इस वजह से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा था, वहां लंबी कतार देखने को मिली। काफी लोग हाथ में गैलन लेकर भी तेल लेने पहुंचे।

Image Source Here...

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से शहर में सुबह से ही गाड़ियों की संख्या सड़क पर बेहद कम देखने को मिली। जो लोग बाहर निकले, वे पेट्रोल पंप ढूंढते नजर आए। धर्मशाला पेट्रोल पंप पर सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। सुबह करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से 500 मीटर दूरी तक कार की लाइन लगी हुई थी। वहीं 40 से 50 लोग हाथ में गैलन लेकर लाइन लगाए दिखे।

इसी तरह शहर के टाउनहाल पेट्रोल पंप पर भी तेल लेने के लिए गाड़ियों की लंबी कतार देखने मिली। वहीं काली मंदिर और रेल म्यूजियम के पास के पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने की वजह से लोग वहां जाकर निराश हुए।

रेल म्यूजियम के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक से आए राजेश ने बताया कि कई पेट्रोल पंप ट्राई करते हुए यहां आया। यहां भी तेल नहीं मिला। अब आगे जाकर और भी पेट्रोल पंप देखूंगा। इसी तरह दीपक ने बताया कि लाइन देखकर तेल भराने जाने का मन ही नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप ड्राई होने की वजह से वहां के लाेग भी शहर की ओर आ रहे हैं। इस वजह से भी यहां दिक्कत हो रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
19:12
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा