BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Vidyadhar Pathak, President • गोरखपुर / चरगांवा • 14-04-2026

राजकीय आयुर्वेदिक एवं युनानी फार्मासिस्ट संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने विद्याधर पाठक, रिकार्ड मतों से दर्ज की जीत

रूरल न्यूज नेटवर्क राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में विद्याधर पाठक ने तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर गोरखपुर के फार्मासिस्टों ने उन्हें बधाई दी है। 12 अप्रैल को हुए चुनाव में उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की।

Image Source Here...

लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में संपन्न चुनाव में 800 में से 653 मतदाताओं ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विद्याधर पाठक को 398 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद कुमार सिंह को 232 वोट मिले हैं। एक अन्य प्रत्याशी राम मनोहर दुबे को 20 वोट मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र शुक्ला को जीत मिली है। विद्याधर पाठक ने तीसरी बार विश्वास जताने पर सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्टों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के हित में वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में जिनकी नियुक्ति हुई है, 30 महीने से उनकी एसीपी लटकी है। निदेशालय स्तर से इसकी सूची जल्द ही जारी कराएंगे।

जिनका स्थायीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें स्थायी कराएंगे। इस समय प्रदेश में चीफ फार्मासिस्ट के 120 पद खाली हैं। उन पदों पर पदोन्नति कराना हमारी प्राथमिकता होगी। एक वरिष्ठता सूची निकली थी, उसमें 70 लोगों का नाम नहीं था, उसे संशोधित कराकर जारी कराया जाएगा।

विद्याधर पाठक के निर्वाचन पर राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन धर द्विवेदी, मंत्री शिववीर पांडेय, कोषाध्यक्ष विनोद द्विवेदी, श्यामराज, रुद्रपाल चतुर्वेदी, नोहर प्रसाद, नागेंद्र मिश्र, नरेंद्र द्विवेदी, रेवती रमण त्रिपाठी, राकेश मिश्र ने बधाई दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:22
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा