BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, • गोरखपुर / चरगांवा • 16-05-2026

पछुवा हवा ने उमस और गर्मी बढ़ाई, 20 मई तक 40°C तक जाएगा तापमान, बारिश के आसार नहीं

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह के समय तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में नमी कम होने और हवाओं की दिशा बदलने से वातावरण शुष्क बना हुआ है। शहर में चलने वाली पछुआ हवा से उगर्मी और उमस अधिक हो रही है। सुबह पुरवा हवा चलने के बाद दोपहर में पछुवा हवा चलने लगी, जिससे गर्मी और अधिक महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर कैलाश पांडे के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर से शाम के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

Image Source Here...

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी फिर से तेजी पकड़ने लगी है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तेज धूप और बढ़ती तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:58
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा