BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Winner, Rajendra Chand Competition, BSA • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

स्व. राजेंद्र चंद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, बीएसए ने सरदारनगर बीआरसी परिसर में पुरस्कार बांटे

रूरल न्यूज नेटवर्क। सरदारनगर स्थित बीआरसी डुमरी कोर्ट सभागार में बुधवार को स्व. राजेंद्र चंद स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखपुर धीरेन्द्र त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी।

Image Source Here...

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री अनिल चंद की ओर से किया गया था।प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भौवापार की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय मोती पाकड़ की अनन्या चौधरी द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवला चक की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं, प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया की खुशी चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय भटगांव की यशस्वी यादव और प्राथमिक विद्यालय रौतनिया बाबू की अलका प्रजापति को भी विजेता घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चों को पुरस्कार देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे, महामंत्री श्रीधर मिश्र, मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा और खंड शिक्षा अधिकारी सरदारनगर जितेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में प्रधानाध्यापिका सविता गौड़, नरेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश शुक्ल, एआरपी विनय सिंह, प्रवेश सिंह, रम्मी सिंह, मारकंडे चौरसिया, सुनीता, प्रतिभा श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह, अमित शुक्ला, संध्या सिंह, अर्चना यादव और सीमा कनौजिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस