BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Womb trade • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

कोख का सौदा, लालच देकर किशोरी से रेप, प्रेग्नेंट होने पर पत्नी संग भाग गया नगर निगम कर्मचारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बच्चा पैदा करने के लिए किशोरी से रेप करने के आरोपी पति-पत्नी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर एक साल से फरार चल रहे दंपति पकड़े गए। शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की पहचान मथुरा के कोसीकला इलाके के नंदगांव बाईपास रोड निवासी बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया के रूप में हुई। दोनों शाहपुर इलाके में किराए को घर लेकर रहते थे। शादी के बाद बच्चे न होने पर एक किशोरी को पैसे का लालच देकर बच्चा पैदा कराने के लिए तैयार किया था। किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर दोनों शाहपुर स्थित किराए का घर छोड़कर मथुरा भाग गए थे। किशोरी की तहरीर पर साल 2024 में शाहपुर थाने में रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Image Source Here...

नगर निगम में काम करता था आरोपी

शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह के मुताबिक, आरोपी बृजपाल सिंह को बच्चे नहीं हो रहे थे। इसी बीच उसकी गोरखपुर के नगर निगम में संविदा पर नौकरी लग गई थी। वह पत्नी के साथ शाहपुर इलाके में किराये का मकान लेकर रहने लगा।

इसी दौरान उसकी मुलाकात एक किशोरी से हो गई। दोनों से उसे बेहतर जिंदगी और रुपयों का लालच देकर बच्चा पैदा करने के लिए तैयार कर लिए। किशोरी भी घर में आकर रहने लगी, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो दोनों ने उसे पहले रुपया देना बंद किया और फिर घर छोड़कर फरार हो गए।

प्रेग्नेंट किशोरी ने थाने पर जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। नगर निगम के रिकॉर्ड में इन दोनों से सही पता नहीं दिया था, जिससे पुलिस को ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस तलाश में जुटी थी और गोरखपुर में आते ही मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस