BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Women • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

गर्मी से राहत देने आगे आईं महिलाएं, एडी मॉल के पास लगाया निशुल्क प्याऊ, राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और गन्ने का जूस

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए नई उमंग अपनों के संग (अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन) की ओर से सराहनीय पहल की गई। संस्था की महिलाओं ने एडी मॉल के पास निशुल्क प्याऊ लगाकर आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया। इसके साथ ही राहगीरों को गन्ने का जूस, आम, पेठा और समोसा भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त अजय कुमार जैन ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खुद राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की। मौके पर मौजूद संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष रेणु कंदोई ने नगर आयुक्त का स्वागत किया और संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Image Source Here...

तीन घंटे तक लोगों को मिली गर्मी से राहत

 संस्था की सचिव रविता टिंबरेवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में सड़कों पर निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की होती है। इसी को देखते हुए संस्था की सदस्यों ने यह पहल की। करीब तीन घंटे तक चले प्याऊ में बड़ी संख्या में राहगीरों को शीतल जल और गन्ने का जूस पिलाया गया। साथ ही लोगों में आम, पेठा और समोसे का वितरण किया गया।

Image Source Here...

नगर आयुक्त अजय कुमार जैन ने संस्था की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है। इस तरह के सामाजिक कार्य समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाते हैं।

Image Source Here...

महिलाओं ने मिलकर संभाली पूरी व्यवस्था

 कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्यों ने पानी और अन्य सामग्री वितरण की पूरी व्यवस्था संभाली। राहगीरों ने भी गर्मी के बीच मिली इस सुविधा के लिए संस्था का आभार जताया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि नई उमंग अपनों के संग आगे भी समाज से जुड़े ऐसे कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर अमित टिंबरेवाल, अनूप टिंबरेवाल के साथ संस्था की सदस्य सुनीता, श्वेता, मंजू, सावित्री, सविता, शालिनी, रजनी, मनीषा और संध्या सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस