BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Women's Commission • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

गोरखपुर में महिला आयोग की हुई समीक्षा बैठक, सुरक्षा-सशक्तिकरण पर रहा फोकस, AI और मानव तस्करी पर हुई चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की समीक्षा बैठक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बैठक अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया।

कार्यक्रम में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।  जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित व सकारात्मक उपयोग तथा मानव तस्करी की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों और आमजन को इन मुद्दों पर सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जनपद स्तर पर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, शिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। आयोग की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Image Source Here...

स्टॉल और लाभार्थी कार्यक्रमों का आयोजन

इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम व्यापक सहभागिता वाला रहा।

महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर समन्वय के साथ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस