BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, video, Worm, AIIMS • गोरखपुर / चरगांवा • 03-02-2026

AIIMS के खाने में कीड़े निकले:स्टूडेंट्स ने फोटो-वीडियो बनाए; मैनेजर बोला- जैसा बजट, वैसा खाना दे रहे

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर AIIMS में मेडिकल स्टूडेंट्स के मेस के खाने में कीड़े निकले। सोमवार को स्टूडेंट्स ने इसकी शिकायत AIIMS प्रशासन से की। साथ ही फोटो और वीडियो भी दिए। स्टूडेंट्स का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए बनाई गई डॉक्टरों की टीम सिर्फ कागजों में ही जांच कर रही। डॉक्टरों ने खुद मेस में भोजन करना बंद कर दिया। वे केवल रजिस्टर में साइन करके हाजिरी लगा रहे। मेडिकल स्टूडेंट्स को रात का बासी खाना सुबह में दोबारा गरम कर परोसा जा रहा।

Image Source Here...

मेस में खुले में फेंकी गई सड़ी-गली सब्जी का इस्तेमाल किया जा रहा। सब्जी में ज्यादा तेल और तेज गंध वाले मसाले के उपयोग से हार्ट से जुड़ी बीमारियां बढ़ने का खतरा बना रहता है।

AIIMS में मेस चलाने का टेंडर गुजरात के श्रीदेवी कैटर्स अलंकेश्वर कंपनी को मिला है। इसके मैनेजर राधेश्याम ने कहा- जो पेमेंट मिल रहा, उसमें इससे बेहतर क्वालिटी का खाना देना संभव नहीं है।

बाहर से टिफिन मंगा रहे स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स का कहना है कि मेस में लगातार खराब क्वालिटी का खाना मिलने से कई छात्रों ने बाहर से टिफिन मंगाना शुरू कर दिया है। मेस संचालक से शिकायत करने का कोई असर नहीं होता। उनका तर्क होता है कि जो पेमेंट मिल रहा, उसमें इससे बेहतर क्वालिटी का खाना देना संभव नहीं है।

छात्रों का आरोप है कि चिकन बिरयानी के नाम पर सिर्फ चावल परोसे जाते हैं। जब डॉक्टर खुद मेस का भोजन चखना पसंद नहीं करते, तो प्रशासन को वास्तविक स्थिति का अंदाजा कैसे लगेगा।

Image Source Here...

एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे जिम्मेदार

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि एम्स प्रशासन के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी मेस में जाना लगभग बंद कर चुके हैं, जिससे मेस संचालक भी बेपरवाह हो गया है।

छात्रों ने बताया कि पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल समय-समय पर मेस की जांच करते थे और छात्रों के साथ बैठकर खाना खाते थे। उस दौरान शिकायतों में काफी कमी आई थी।

Image Source Here...

मेस में गार्ड और पुलिसकर्मी भी खा रहे खाना

स्टूडेंट्स का कहना है- मेस में सुरक्षाकर्मी भी आकर भोजन करते हैं और सीटों पर कब्जा कर लेते हैं। उन्हें रोकने के लिए एम्स प्रशासन की ओर से गार्ड की तैनाती नहीं की गई है। उल्टा, गार्ड खुद अन्य सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर मेस में भोजन कराते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस