गलत पार्किंग करना पड़ेगा महंगा, अब सड़क पर ही लॉक की जाएंगी गाड़ियां
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में सड़क पर लोगों के व्यवहार को
सुधारने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस एक नया अभियान शुरू करने
जा रही है। इस अभियान में सख्ती के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया
जाएगा, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके।
Image Source Here...
गलत पार्किंग पर
सख्त कार्रवाई
इस अभियान का मुख्य फोकस सड़क किनारे गलत तरीके
से खड़े वाहनों पर होगा। पुलिस अब ऐसे वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके
लिए हर थाने को व्हील क्लैंप दिए जा रहे हैं। जिनकी मदद से नियम तोड़ने वाले
वाहनों को मौके पर ही लॉक कर दिया जाएगा।
क्लैंप लगाकर सड़क
पर ही लॉक होगी गाड़ी
यदि कोई वाहन सड़क या सार्वजनिक स्थान पर गलत
तरीके से खड़ा पाया जाता है, तो पुलिस उसकी
गाड़ी में व्हील क्लैंप लगा देगी। इसके बाद वाहन मालिक को जुर्माना भरने के बाद ही
अपनी गाड़ी छुड़ाने की अनुमति मिलेगी। इस कदम से लोगों में नियमों का पालन करने की
आदत बढ़ेगी।
जागरूकता पर भी
रहेगा जोर
SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि यह अभियान सिर्फ
कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस लोगों को सही तरीके से वाहन पार्क करने के
बारे में भी समझाएगी। मौके पर ही पुलिसकर्मी लोगों को बताएंगे कि किस तरह गाड़ी
खड़ी करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।
हेलमेट अभियान की
तरह मिलेगा असर
पुलिस का मानना है कि जैसे पहले हेलमेट अभियान
से लोगों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला था। उसी तरह यह पार्किंग अभियान भी
असरदार साबित होगा। इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और जाम की समस्या में कमी आएगी।
शहर में व्यवस्था
सुधारने की कोशिश
इस अभियान के जरिए पुलिस शहर में ट्रैफिक
व्यवस्था को व्यवस्थित करना चाहती है। साथ ही लोगों में जिम्मेदारी की भावना
विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि सभी मिलकर
सड़क को सुरक्षित और सुचारू बना सकें।
Share On :
×
16:53
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा