BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, X-ray machine, AIIMS • गोरखपुर / चरगांवा • 26-02-2026

एम्स में एक्सरे मशीन ठप, 200 से अधिक मरीज परेशान, रुपये भी फंसे

रूरल न्यूज नेटवर्क। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की ओपीडी में लगी एकमात्र एक्सरे मशीन अचानक खराब हो गई। मशीन ठप होते ही करीब 200 से अधिक रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में एक्सरे कराने के लिए जाना पड़ा, वहीं कई रोगियों के एक्सरे के लिए जमा किए गए रुपये भी फंस गए।

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि तकनीशियन को सूचना दे दी गई है ठीक होने की उम्मीद है, साथ ही दूसरी मशीन भी जल्द शुरू करा दी जाएगी।

Image Source Here...

दोपहर 12 बजे ठप हुई मशीन, 228 जांच के बाद लगी रोक

दोपहर करीब 12 बजे हुई उस समय तक 228 रोगियों का एक्सरे हो चुका था, जबकि लगभग दो सौ रोगी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मशीन खराब होने की जानकारी मिलने के बावजूद कई लोग घंटों तक जांच के इंतजार में खड़े रहे।

मेडिकल कालेज क्षेत्र के झुंगिया के रहने वाले 23 वर्षीय नीरू कुमार बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ एम्स की ओपीडी आए थे। उनको खेलते समय सीने में चोट लग गई थी। पिछले कुछ समय से वह सीने में दर्द और सुबह सफेद बलगम आने की समस्या से पीड़ित हैं। निजी अस्पताल में उपचार से उनको आराम नहीं हुआ। एम्स में पल्मोनरी विभाग का पर्चा बनवाकर डाक्टर को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखीं और पल्मोनरी फंक्शनिंग टेस्ट (पीएफटी) कराने की सलाह दी। कैश काउंटर पर शुल्क जमा करने के बाद जब वह एक्सरे कराने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि एक्सरे मशीन खराब है।

इसलिए जांच नहीं हो पाएगी। इसके बाद उन्होंने ब्लड सैंपल दिया। पीएफटी के लिए 150 रुपये जमा कर जब जांच कराने पहुंचे तो वहां बताया गया कि पहले एक्सरे रिपोर्ट लेकर आइए तभी पीएफटी होगी। आरोप लगाया कि एक्सरे विभाग में कोई यह बताने वाला भी नहीं था कि मशीन कब तक ठीक होगी। नीरू को निजी केंद्र पर जाना पड़ा। एम्स में चेस्ट एक्सरे का शुल्क 195 रुपये है, जबकि निजी केंद्रों पर 400 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़े।

Image Source Here...

रोगियों के आरोप

देवरिया निवासी संदीप मिश्र ने बताया कि पल्मोनरी विभाग में दिखाया तो एक्सरे कराकर आने को कहा गया। कैश जमा करने गए तो बताया गया कि एक्सरे मशीन खराब है। रोगी को बार-बार खांसी व बलगम आने की शिकायत है। बाहर एक्सरे कराने के बाद भी पीएफटी जांच नहीं हो सकी। कुशीनगर के यादवलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रुपये जमा करने के बाद बताया गया कि एक्सरे मशीन खराब है। बाहर से एक्सरे कराने के पहले रुपये वापस करने का अनुरोध किया तो बताया गया कि जिस डाक्टर ने एक्सरे लिखा है उससे हस्ताक्षर कराकर ले आओ। डाक्टर ने मना कर दिया। बहुत दौड़े पर रुपये नहीं मिले।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस