BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, district general secretary • गोरखपुर / चरगांवा • 03-04-2026

योगेश प्रताप सिंह जिला महामंत्री, मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष बने, जिला कार्यकारिणी में तीन महिलाएं भी शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। भाजपा की ओर से लंबे इंतजार के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष डा. योगेश प्रताप सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है। मनोज कुमार शुक्ला, छोटेलाल मौर्य एवं हरिकेश राम त्रिपाठी को फिर जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार की देर रात जारी सूची में तीन महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। जातिगत समीकरण के लिहाज से समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है।

Image Source Here...

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की ओर से जारी सूची में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री, एक सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पिछली बार कार्यकारिणी में 2 महिलाओं को स्थान दिया गया था लेकिन इस बार तीन महिलाओं को स्थान मिला है।

जानिए कौन बना उपाध्यक्ष

जिला कार्यकारिणी में इस बार छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ला, डा. सदानंद शर्मा, बह्मानंद शुक्ला, गीतांजलि श्रीवास्तव, हरिकेश राम त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, रतन प्रकाश दुबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये बने महामंत्री

 गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष डा. योगेश प्रताप सिंह, राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद को महामंत्री बनाया गया है। इसमें एक क्षत्रिय, एक ओबीसी एवं एक एससी नेता हैं। इसके साथ ही मनोज सिंह सैंथवार, धर्मेद्र कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, सुग्रीव तिवारी, मंजू सिंह सैंथवार, चंचला शुक्ला, उपेंद्र पासवान व बलवीर यादव को मंत्री बनाया गया है।

इन्हें भी सूची में मिली जगह

 शत्रुधन कसौधन को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश चंद्र गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश दुबे नीरज को जिला कार्यालय मंत्री, अखंड प्रताप नारायण शाही को सह कार्यालय मंत्री, आलोक पटवा को जिला सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस