BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Janta Darshan • गोरखपुर / चरगांवा • 16-01-2026

बार-बार आने की नौबत न आए:गोरखपुर में जनता दर्शन में योगी ने 200 लोगों की समस्या सुनी; समाधान का भरोसा दिया

चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। कुछ लोग एक से अधिक बार वहं पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी को यहां बार-बार आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सुबह से ही फरियादी पहुंचे थे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया था। कुछ देर बाद सीएम सभागार में आए और बारी-बारी से सभी के पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। सीएम ने उनसे आवेदन पत्र लिया, उसे पढ़ा और समस्या के बारे में पूछा। उसके बाद पास खड़े अधिकारियों की ओर आवेदन बढ़ाते हुए उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएम ने दिया विवाह कराने का निर्देश

एक महिला जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंची थी। उसने बेटी के विवाह में मदद की गुहार लगाई। कमिश्नर को आवेदन पत्र सौंपते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बेटी की शादी कराई जाए। सीएम के सामने कई लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक मदद दिलाई जाए। सीएम ने लोगों से कहा कि वे बेफिक्र रहें, इलाज में सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी।

सीएम बोले-पैसे लेकर पट्‌टा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

 सीएम ने जमीन से जुड़े विवादों को जल्द से जल्द हल कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्‌टे को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि जहां पैसा लेकर पट्‌टा करने की शिकायत का रही है, वहां जांच कर सख्त कार्रवाई करें। एक महिला बैनामा से अधिक जमीन कब्जा करने की शिकायत की। सीएम ने अधिकारियों से इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक महिला ने कहा उत्पीड़न की शिकायत की। सीएम ने इस मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस