BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, ball twice, basket • गोरखपुर / चरगांवा • 16-01-2026

योगी ने 2 बार बॉल पटकी, बास्केट में उछाली:हवा में गुब्बारे छोड़े, गोरखपुर में महिला टूर्नामेंट की शुरुआत की

योगी ने गोरखपुर में बास्केटबॉल खेला। उन्होंने खिलाड़ियों की तरह 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका, फिर बास्केट में उछाल दी। इसके साथ ही सीएम ने अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। सीएम ने खिलाड़ियों से परिचय भी जाना और गैस गुब्बारे आसमान में छोड़े। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बास्केटबॉल महिला टूर्नामेंट 15 से 19 जनवरी तक होगा।इसमें पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की कुल 31 विश्वविद्यालय टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सीएम योगी ने कहा- यूपी में हम हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान बना रहे हैं। अब केवल ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को ही भारत सरकार पुरस्कार नहीं देती, बल्कि प्रदेश सरकारें भी अब पुरस्कार देती हैं। अब तक हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रदेश के अलग-अलग विभागों में नौकरी दे चुके हैं।

डिप्टी एसपी, तहसीलदार और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के 6 पद सीधे खिलाड़ियों को दे रहे हैं। खेलकूद की गतिविधियां केवल एक आधार न बनें, यह केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश में 96 हजार से अधिक स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिए गए हैं।

मैं सभी विश्वविद्यालयों से अपील करता हूं कि कम से कम एक खेल को गोद लेकर उसके लिए खिलाड़ियों को तैयार करें। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करें। ऐसा हुआ तो युवा नशे से दूर रहेगा और तमाम विकृतियों से भी दूर रहेगा। युवा खेलेगा तो खिलेगा।

प्रदेश में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में बन चुकी है। आजादी के आंदोलन में चौरी-चौरा की घटना, जिसने विदेशी हुकूमत को हिलाने का काम किया था, उसका संबंध भी गोरखपुर की धरती से है। मुंशी प्रेमचंद की यह कर्मस्थली रही है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़ रुपए देती है सरकार

आज खेलकूद को तमाम परिवारों ने अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। पेरेंट्स अब बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करते। ओलिंपिक के लिए यूपी का कोई खिलाड़ी क्वालिफाई करता है तो हम उसे 10 लाख रुपए की मदद देते हैं और स्पोर्ट्स किट भी देते हैं। अगर वह गोल्ड मेडल जीतता है तो एकल खेल में सरकार उसे 6 करोड़ रुपए देती है, साथ ही क्लास-1 की जॉब भी देती है।

अगर टीम गेम है तो गोल्ड मेडल पर सरकार 3 करोड़ रुपए देती है। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले को एकल खेल में 3 करोड़ और टीम गेम में डेढ़ करोड़ रुपए दिए जाते हैं। ब्रॉन्ज मेडल पर भी इसी तरह प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस