BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, tuition • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

टयूशन पढ़ने जा रही छात्राओं के साथ युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर मारपीट भी की, पुलिस कर रही जांच

रूरल न्यूज नेटवर्क शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-दो,मोहनापुर में मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही 05 छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है। घटना के बाद सभी छात्राएं डरी-सहमी हुई हैं। शाहपुर के पादरी बाजार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों की रहने वाली कक्षा 08 की पांच छात्राएं मंगलवार शाम करीब पांच बजे पैदल ट्यूशन पढ़ने के लिए जंगल हकीम नंबर-दो स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास जा रही थीं। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल के पास पहुंचने पर तीन युवक वहां आए और उन्हें देखकर भोजपुरी गाना गाते हुए रास्ता मांगने लगे।

छात्राओं ने बताया कि रास्ता पर्याप्त होने की बाद भी युवक अभद्र व्यवहार करते रहे। आरोप है कि कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए छात्राओं की ओर फ्लाइंग किस किया। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक आक्रोशित हो गए।

पीड़िताओं का आरोप है कि तीनों युवक डंडा और ईंट लेकर वापस आए और छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस दौरान कुछ छात्राओं के हाथ पकड़कर उन्हें धमकाया भी। शोर-शराबा होने पर जब कुछ लोग उस ओर दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

Image Source Here...

घटना के बाद छात्राओं ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें संबंधित चौकी पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद छात्राओं ने मोहनापुर चौकी पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। छात्राओं के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसी टीवी फुटेज की मदद से शोहदों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। छात्राओं के आरोप की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
19:13
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा