BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Yuva Chetna, Wrestler, Gold, Award • गोरखपुर / चरगांवा • 04-02-2026

युवा चेतना समिति का 25वां गोल्ड अवार्ड, रेसलर आदित्य गुप्ता ने पांच साल पहले गांव के अखाड़े से शुरू की थी कुश्ती

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में युवा चेतना समिति की ओर से गोल्ड मेडल अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर शहर के साहित्यकार, रंगमंच कर्मी और अन्य लोगों सहित विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और कोचो को भी सम्मानित किया गया।

Image Source Here...

इस दौरान अवॉर्ड पाने वाले रेसलर आदित्य गुप्ता ने कहा- पांच साल पहले मैंने गांव के अखाड़ें से कुश्ती शुरू की थी। तब सोचा नहीं था कि एक दिन देश विदेश तक खेलूंगा। लेकिन कोच सर की मेहनत और मेरी लगातार प्रैक्टिस की वजह से यह मुकाम हासिल की है।आज मुझे युवा चेतना समिति की ओर से अवॉर्ड मिला। मुझे बहुत अच्छा लगा कि मेरी मेहनत का शहर के लोग सम्मान करते हैं। अभी तो ये शुरुआत है, एक दिन मैं ओलंपिक में खेलकर देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आऊंगा।


Image Source Here...

बचपन से खेल में लगता था मन

आदित्य के पिता सुरेश कसौधन ने बताया- बचपन से ही बेटे का मन खेल-कूद में ज्यादा लगता था। मैंने इस बात पर ध्यान दिया और इसे कुश्ती खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जब जहां जैसी जरूरत होती है हर समय उसके साथ दिया और आगे भी देता रहूंगा।

मसाला बेच कर पिता ने किया सपोर्ट

विनोद कसौधन ने बताया- आदित्य के पिता हमारे समाज के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने बच्चों के लिए कुछ अलग सोचा। उन्होंने मसाला बेच कर अपने बच्चों का साथ दिया। आज उनका बेटा आदित्य पूरे समाज का नाम रोशन कर रहा है।

कोच चंद्रपाल ने बताया, पांच साल पहले जब आदित्य मेरे पास आएं थे तब उनके अंदर मुझे अलग प्रतिभा दिखी। मैंने हर प्रयास किया कि वो आगे बढ़े। उसकी मेहनत और लगन का असर है कि वो विश्व चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुका है। अवॉर्ड पाने वाले रेलवे के रेसलिंग कोच ने बताया- पूर्वांचल क्षेत्र में कुश्ती पहले के अपेक्षा कम हुई है। बच्चे अच्छा कर रहे हैं। गार्जियन को बच्चों की डाइट पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।

Image Source Here...

नेशनल में लाऊंगी गोल्ड- जया

कराटे खिलाड़ी जया शुक्ला ने बताया- मैं पिछले 6 साल से कराटे खेल रही। मुझे यह अवॉर्ड स्टेट लेवल पर गोल्ड लाने के लिए मिला है। मुझे बहुत खुशी है कि शहर में मेरे टैलेंट को सम्मान दिया गया। मैं नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल ला चुकी हूं। अभी मेरा टारगेट गोल्ड लाने का है।

Image Source Here...

अवॉर्ड पाकर मिला मोटिवेशन

16 साल की कीर्ति यादव को भी युवा चेतना अवॉर्ड मिला। खुशी जताते हुए उन्होंने कहा- मुझे यह अवॉर्ड मिला है जिसके बाद और मोटिवेट हुई। आगे और ज्यादा मेहनत करूंगी। हर गेम में गोल्ड पर ही नजर रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस