BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, electric • गोरखपुर / गगहा • 05-06-2026

इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान उतरा करंट, 8वीं क्लास के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव निवासी प्रमोद यादव परिवार के साथ यशोदरा कुंज स्थित अपने मकान में रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे घर के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान उनका बेटा प्रांजल यादव चार्जिंग व्यवस्था के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

Image Source Here...

बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रांजल की मां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर थीं। चीख-पुकार और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह नीचे पहुंचीं तो बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पिता भी तत्काल घर पहुंचे।

Image Source Here...

परिजन आनन-फानन में प्रांजल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा रहा।

पिता प्रमोद यादव ठेकेदारी का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। तभी बेटे को करंट लगने की खबर मिली। वह भागते हुए घर वापस आए।

जूडो-कराटे में भी था अव्वल

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि प्रांजल पढ़ाई में बेहद मेधावी छात्र था। 8वीं क्लास में पढ़ता था। वह जूडो-कराटे का अच्छा खिलाड़ी भी था और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। कम उम्र में उसकी प्रतिभा और अनुशासन की क्षेत्र में चर्चा रहती थी।

अचानक हुए इस हादसे ने परिवार ही नहीं, पूरे गांव और परिचितों को हैरान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

बड़ी बेटी की हो चुकी है मौत

पिता प्रमोद यादव ने बताया कि बड़ी बेटी की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। अब हमलोगों का सहारा बेटा भी इस दुनिया में नहीं रहा। अब हमलोगों को कौन सहारा देगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:45
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस