BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गगहा • 21-10-2026

इटावा के ऋषभ ने गोरखपुर के आदित्य को तीन मिनट में किया चित

गोरखपुर : गगहा चौराहे पर मां दुर्गा मंदिर के बगल में सोमवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में कुल 130 जोड़ पहलवानों ने अपना दमखम का प्रदर्शन किया। अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि कुछ पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इटावा के श्रषभ ने रेलवे स्टेडियम गोरखपुर के आदित्य को तीन मिनट में चित कर दिया। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला उमेश यादव और पवन यादव के बीच हुआ, जो अंततः बराबरी पर छूटा। इसके पूर्व दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने किया। अतिथियों ने दंगल की परंपरा को 58 वर्षों से लगातार जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजक जयवीर सिंह और उनके परिवार के प्रयासों की सराहना की। आयोजक जयवीर सिंह एवं व्यवस्थापक रणवीर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि वर्ष 1969 में उनके पूर्वजों ने इस दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की थी।दंगल में निर्णायक की भूमिका रामचन्द्र यादव, गोविंद यादव और ओमप्रकाश राय ने निभाई, जबकि उमेश राय और सरितेश मिश्र ने उद्घोषक का काम किया। इस अवसर पर गगहा थाना प्रभारी राजकुमार सरोज, अभिमन्यु सिंह, डॉ. परमहंस सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, राजन सिंह, शत्रुजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद आदि मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश