Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman, Khushbu • गोरखपुर / गगहा • 03-04-2026

महिला का गला रेतकर हत्या के मामले में खुलासा, आरोपी सीताराम से थे खुशबूू के संबंध, देवर ने दोनों को समझाने बुलाया था, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क महिला की गला रेतकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुशबू (28) और हत्यारोपी सीताराम (28) के बीच अफेयर था। खुशबू के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया। 3 बार पंचायत भी हुई।

Image Source Here...

सीताराम का घर खुशबू के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र (26) और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी। बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की। फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया।

हाथ में गंगाजल देकर कसम खिलाई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा। दोनों कभी नहीं मिलेंगे। खुशबू ने कसम खाई कि आज से सीताराम से दूरी बना लेगी। कभी बात नहीं करेगी। यह सुनते ही सीताराम ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। फिर फरार हो गया। परिवार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है।

Image Source Here...

SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी। देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन, बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू के सामने बात की। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। सीताराम ने हामी भर दी।

फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। इस पर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खा ली। यह सुनते ही सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया। फिर भागने लगा। लहूलुहान भाभी को बचाने चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×