दुकान से तिजोरी चोरी का प्रयास, लोगों को आता देख चोर वाहन छोड़कर भागे
रूरल न्यूज नेटवर्क।गगहा थाना
क्षेत्र के बलुआ (कौड़ीराम) स्थित एक रिटेल स्टोर में रात चोरी का प्रयास किया
गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टोर के प्रथम तल पर बाथरूम की जाली तोड़कर प्रवेश
किया। उसने अंदर रखी तिजोरी को ग्राइंडर से काटने की कोशिश की।
Image Source Here...
चोर ने तिजोरी को दो पैंट
के सहारे घसीटते हुए पीछे बाउंड्री तक पहुंचाया। वहां उसने मकान मालिक और गिट्टी
बालू कारोबारी आशुतोष दुबे की खड़ी मैजिक वाहन में तिजोरी लाद दी। वाहन लेकर भागने
के प्रयास में बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसी दौरान लोगों की आवाजाही
शुरू हो गई, जिससे चोर तिजोरी और मैजिक वाहन छोड़कर मौके से
फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पूरी वारदात
को एक ही व्यक्ति ने अंजाम देने का प्रयास किया।
स्टोर प्रबंधक सनत मिश्रा
ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने स्टोर के कुछ कर्मचारियों और
बाहरी लोगों सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले
की जांच की जा रही है।
Share On :
×
12:43
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा