BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bank guard • गोरखपुर / गगहा • 16-05-2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बैंक गार्ड घायल, हेलमेट पहनने से बची जान, चालक मौके से फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक की करवल मझगांवा शाखा के गार्ड मार्कण्डेय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, मार्कण्डेय यादव बैंक से अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर चिउंटहा लौट रहे थे। गजपुर और चिउंटहा के बीच पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने घायल गार्ड को तत्काल एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मार्कण्डेय यादव बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। उन्हें चेहरे, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और दाहिना हाथ टूट गया। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से गगहा थाने में कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस