गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गगहा
/ चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा,...
• desk
•
गोरखपुर / गगहा
• 02-08-2026
चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, बाइक व 10 हजार रुपये समेत एक आरोपी धराया
चेन स्नैचिंग
कांड का खुलासा, बाइक व 10 हजार रुपये समेत एक आरोपी धराया
गोरखपुर। गगहा
थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक
और छीनी गई सोने की चेन को बेचकर प्राप्त 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ...
पुलिस के
अनुसार, यह कार्रवाई चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक
दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में गगहा थाना पुलिस ने
मुकदमा संख्या 372/2026 में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र
राजू प्रसाद निवासी ग्राम कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला को
गिरफ्तार किया।
पूछताछ में
आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने
इस्तेमाल की गई दो पहिया वाहन और चेन बेचकर हासिल की गई रकम बरामद की। बरामदगी के
आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गौरतलब है कि 31 जुलाई 2026 को वादी की माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों
ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में
आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Share On :
×
02:49
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति