BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Success. national, prestige • गोरखपुर / गगहा • 14-01-2026

डेमुसा के बच्चों ने बढ़ाया गोरखपुर का मान: राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिली सफलता, राज्यपाल और रक्षा मंत्री ने सराहा

गगहा मेहंदिया। ब्लूमिग फ्लावर अकादमी, डेमुसा के बच्चों ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वांचल के फरुआही नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से गोरखपुर जिले की बांसगांव तहसील के डेमुसा गांव का नाम रोशन हुआ। बच्चों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सराहा।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में गुजरात के गरबा नृत्य को प्रथम स्थान मिला, जबकि पंजाब के भांगड़ा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ब्लूमिग फ्लावर अकादमी के बच्चों ने 'अवध के ललना' गीत के बोल पर अपनी प्रस्तुति दी थी, जिसने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ब्लूमिग फ्लावर अकादमी के कोच संदीप यादव और सभी बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया। राज्यपाल और रक्षा मंत्री ने भी बच्चों की इस सफलता पर उन्हें धन्यवाद दिया।

Image Source Here...

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में सत्यम, शिवम, अंकुश, स्मित, यथार्थ, कौशल, डिसिजन और आनंद शामिल थे। इन सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों की इस जीत पर ब्लूमिग फ्लावर अकादमी के प्रबंधक रविंद्र कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्या सरोज प्रजापति सहित क्षेत्र के हलचल सिंह, बृजेश सिंह, रिंकू सिंह, इंद्रजीत और प्रदीप गौड़ समेत सैकड़ों लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस