BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, woman, body • गोरखपुर / गगहा • 21-02-2026

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान, चारपाई के नीचे मिला शव

रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा क्षेत्र में असवनपार पुलिस चौकी के पूरे गांव में एक 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला और शरीर पर चोट के कई निशान थे। गगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान मुटुर यादव की पत्नी सोनमती देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उनकी छोटी बहू ऊषा देवी ने पुलिस को दी। ऊषा देवी को किसी ने बताया था कि उनकी सास चारपाई से नीचे गिरी हुई हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सोनमती देवी के शरीर पर चोट के निशान थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, मुटुर यादव के दो पुत्र हैं, राममिलन और लालजी। लालजी वर्तमान में विदेश में रहते हैं और उनका परिवार गांव वाले मकान में रहता है। वहीं, राममिलन का परिवार गांव से बाहर बने दूसरे मकान में रहता है। सोनमती देवी अपने अशक्त पति मुटुर यादव के साथ राममिलन के परिवार के साथ ही रहती थीं।

बताया गया कि शुक्रवार को राममिलन भिलाई के लिए घर से निकले थे। रात को सोनमती देवी और उनके पति घर से सटे छप्पर में सोए थे। घटना के बाद राममिलन के घर के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

Image Source Here...

ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है, हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी साउथ दिनेश पुरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी का कहना है कि वृद्धा महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले है। लेकिन मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्यवाई होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस