पिस्टल दिखाकर डांसर को नचाया, तिलक समारोह में भोजपुरी गाना बजवाया, पुलिस दे रही दबिश
रूरल न्यूज नेटवर्क।डांसर के साथ
भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर नाचते हुए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा
है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए युवक
डांसर को नचा रहा है।वीडियो गगहा
थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में तिलक समारोह का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत
गगहा थाने भी पहुंची है। जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश शुरू कर
दी है।सूत्रों के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के चिउटहा बसावनपुर गांव में मंगलवार को तिलक
का कार्यक्रम था। इसमे डांसर भी बुलाई गई थीं।
Image Source Here...
नाच के दौरान ही युवक हाथ में
पिस्टल लहराते हुए डांसर के पास गया। स्टल दिखाकर उसने डांसर
को डांस करने को कहा। फिर उसने डीजे वाले से भोजपुरी गाना बजाने को बोला। इसके बाद
युवक ने डांसर के साथ डांस किया।
Image Source Here...
इस दौरान ही किसी ने वीडियो
बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। किसी ने वीडियो गगहा पुलिस को भेज दिया। वीडियो की
जांच के साथ ही आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
Share On :
×
14:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा