BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Durgavati, Hospital • गोरखपुर / गगहा • 19-03-2026

दुर्गावती हास्पिटल पर हंगामा, महिला मरीज की मौत का मामला, डाक्टर की शिकायत पर तीमारदारों पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। अस्पताल संचालक ने मरीज के तीमारदारों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, अभिषेक चौहान नामक व्यक्ति एक महिला मरीज को अस्पताल लेकर आया था। आपातकालीन विभाग में जब मरीज को लाया गया, तब उसकी हृदय गति रुकी हुई थी। अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल सीपीआर प्रक्रिया शुरू की।

अस्पताल संचालक डॉ. मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि तीमारदारों को सूचित किया गया था कि यदि मरीज की स्थिति में सुधार होता है, तो भी अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन खाली नहीं है और उसे कहीं और भेजना पड़ सकता है। दुर्भाग्यवश, मरीज को बचाया नहीं जा सका।

Image Source Here...

मरीज की मौत के बाद उसके साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डॉ. मनोज यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि यदि आपातकालीन चिकित्सा सेवा देने वाले अस्पतालों के साथ इस प्रकार की अभद्रता और अनावश्यक विवाद किए जाएंगे, तो भविष्य में अस्पताल आपातकालीन मरीजों को लेने से परहेज करेंगे, जिससे आम जनता के हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस