BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Woman • गोरखपुर / गगहा • 15-05-2026

महिला से 6 लाख की ठगी, होम लोन दिलाने के नाम पर, जांच जारी

Image Source Here...
रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां होम लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से 6 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने पुलिस पर एक साल से मामले को टालने का आरोप लगाया है।

कौड़ीराम स्थित रिया हॉस्पिटल की संचालिका पुष्पा ने थाना अध्यक्ष को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल अप्रैल में विपिन मिश्रा नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी मूल रूप से ग्राम खजुरिया, थाना झंगहा का निवासी है और वर्तमान में गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में किराए पर रहता है।

विपिन मिश्रा ने खुद को बैंक से जुड़ा बताकर पीड़िता को स्टेट बैंक से 60 लाख रुपये का होम लोन दिलाने का झांसा दिया। उसने लोन पास कराने के लिए 10 प्रतिशत सुरक्षा राशि के रूप में 6 लाख रुपये की मांग की।

पीड़िता पुष्पा ने बताया कि उन्होंने झांसे में आकर आरोपी को 6 लाख रुपये दे दिए। इसमें से 70,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जबकि शेष 5,30,000 रुपये नकद दिए गए थे। कुछ समय बाद जब लोन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो पीड़िता ने अपने स्तर पर जांच की।


जांच में उन्हें पता चला कि विपिन मिश्रा किसी भी बैंक का कर्मचारी नहीं है और उसने धोखाधड़ी की है। पीड़िता का आरोप है कि इस ठगी के खिलाफ वह पिछले एक साल से गगहा थाने के चक्कर लगा रही हैं।

शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुष्पा ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए लिखा है कि पुलिस केवल तारीख पर तारीख देकर मामले को टालती रही है, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में एसपी साऊथ दिनेश कुमार पूरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गगहा थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि उन्हें मामले का आवेदन मिला है और यह एक पुराना मामला है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस