BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, village, Monkey, Woman, death • गोरखपुर / गगहा • 27-01-2026

महिला की मौत का मामला, बंदर ने ढकेला था छत से, बंदरों से ग्रामीण परेशान

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में एक बंदर ने 56 वर्षीय महिला को छत से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुई।

भैंसहा निवासी चंदन सिंह की माता कृष्णावती सिंह सोमवार सुबह अपनी छत पर धूप में बैठी थीं। तभी अचानक एक काला बंदर उनके पास आया और उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गईं।

परिजन उन्हें तुरंत गगहा के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार शाम करीब 7 बजे कृष्णावती सिंह की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह गांव के पास राप्ती नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से पूरे गांव में काले बंदरों का आतंक है। एक विशाल बंदर विशेष रूप से आक्रामक है, जो अकेले आने-जाने वाले लोगों पर छलांग लगाकर उन्हें गिरा देता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना हो।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा