BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 15-10-2026

गोरखपुर में छात्रा वैष्णवी एक दिन की थाना प्रभारी बनी

गोरखपुर : मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान सिकरीगंज थाने में कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं, गोला में ज्वेलरी की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने में मदद करने वाली 18 वर्षीय अमृता वर्मा को सम्मानित किया गया। पढ़ाई में अच्छे अंक लाने वाली 11 छात्राओं को भी सम्मान मिला। 14 अक्टूबर को सिकरीगंज थाने में आयोजित कार्यक्रम में यूएस सेंट्रल एकेडमी की कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्हें थाने के कामकाज, कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने के तरीकों की जानकारी दी गई। वैष्णवी को रजिस्टर नंबर-4, रजिस्टर नंबर-8, जनरल डायरी (जीडी) और जनसुनवाई की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। छात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति टीम के काम की सराहना की। कार्यक्रम में वैष्णवी को महिला और बाल सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। पुलिस ने समझाया कि किसी भी परेशानी में इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है। गोला कस्बे के चौक स्थित देवांश ज्वेलर्स पर 27 अप्रैल 2026 को तीन लोग आभूषण खरीदने के बहाने पहुंचे थे। दुकानदार राकेश वर्मा उन्हें चांदी की अंगूठी और अन्य आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान तीनों आभूषण लेकर भागने लगे। दुकान पर मौजूद राकेश वर्मा की करीब 18 वर्षीय बेटी अमृता वर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें पकड़ने में मदद की। इस दौरान आरोपियों के चेहरे पर बंधा कपड़ा खुल गया, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिली। घटना के बाद गोला पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:28
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार