समाधान दिवस में 87 में से 5 शिकायतों का निस्तारण, एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजन, बाकी लंबित
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला तहसील
सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन
एस.डी. मिश्रा ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 87 शिकायतें
प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल पांच का निस्तारण हो
सका।
समाधान दिवस में तहसील दिवस
प्रभारी एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल, सीओ दरवेश
कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार बी.सी. चौहान और जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारी
मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शेष लंबित मामलों के
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
Image Source Here...
इस दौरान कई महत्वपूर्ण
शिकायतें सामने आईं। पूर्व ग्राम प्रधान वेवरी निवासी रमाकांत ने शिकायत की कि
गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम सभा की बंजर भूमि पर स्थित देवस्थान को हटाकर अवैध
कब्जा कर लिया है। उन्होंने इसे हटवाने की मांग की।
ग्राम सभा डड़िया निवासी
कैंसर पीड़ित कोमल दुबे ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया, ताकि उन्हें उपचार में सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में लोगों ने विवाह समारोह के लिए गैस सिलेंडर
उपलब्ध कराने हेतु आपूर्ति विभाग को आवेदन सौंपे। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश
राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेंशन और विकास विभाग से संबंधित थीं।
इस अवसर पर एसडीओ विद्युत
रमेश कुशवाहा, प्रतीक कुमार राय, कृष्ण कुमार यादव, डॉ. अमरेंद्र नाथ ठाकुर, राजस्व निरीक्षक राममूर्ति वर्मा, सी.बी. चौरसिया, पृथ्वीनाथ गुप्ता, रमेश पांडेय, उदयशंकर राय, संजय प्रसाद, राजेश सिंह, अरुणाकर सिंह, अनिल कुमार राय सहित कई
अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share On :
×
16:44
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा