गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ नाबालिग किशोरी के अपहरण का...
• gorakhpur, cm yogi, minor girl, case
•
गोरखपुर / गोला
• 02-06-2026
नाबालिग किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज, SSP के निर्देश पर पुलिस ने शुरू की जांच
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला कोतवाली
क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर गोला पुलिस ने सोमवार देर रात इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
Image Source Here...
ग्राम डांडी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 19 मई को दोपहर
करीब 3 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं
लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, तो पता चला कि वह एक युवक
के साथ मुंबई चली गई है।
पीड़िता की मां ने वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी से बातचीत हुई है और
वह मुंबई के किटवाला थाना क्षेत्र में मौजूद है।
महिला का आरोप है कि उसने
इस मामले की शिकायत लेकर कई बार गोला थाने का रुख किया, लेकिन तत्कालीन
थाना प्रभारी द्वारा उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आर्थिक रूप से कमजोर होने और
पति के मुंबई में मजदूरी करने का हवाला देते हुए महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से
न्याय की गुहार लगाई थी।मामले की
गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोला पुलिस ने पीड़िता
की मां की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा
पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी चंद्र
प्रकाश पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तहरीर के आधार पर
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
है।
Share On :
×
13:25
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा