गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ सरकारी पाठशाला की जमीन पर...
• gorakhpur, cm yogi, government, school
•
गोरखपुर / गोला
• 14-04-2026
सरकारी पाठशाला की जमीन पर बनी दुकान सील, प्रशासन ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला क्षेत्र
के ग्राम बनवारपार में सरकारी पाठशाला की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक दुकान को
तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के आदेश पर जांच पूरी
होने के बाद की गई।
Image Source Here...
यह मामला 4 अप्रैल को तहसील दिवस में दर्ज कराई गई एक शिकायत से जुड़ा
है। बनवारपार निवासी अनूप कुमार तिवारी ने शिकायत में बताया था कि अराजी संख्या 474 सरकारी अभिलेखों में पाठशाला के नाम दर्ज है। यह भूमि
चौराहे पर स्थित होने के कारण मूल्यवान है और इस पर पाठशाला संचालित होती है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया
था कि इसी भूमि के एक हिस्से पर छोटेलाल यादव पुत्र प्रमोद यादव द्वारा निर्माण
कराकर 'फिराक सेवा संस्थान वाचनालय एवं पुस्तकालय' के नाम से निजी उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, एक दुकान बनाकर उसे किराए पर भी दे दिया गया था।
शिकायत में यह भी उल्लेख
किया गया था कि यह भूमि ग्राम सभा की सुरक्षित संपत्ति है और इस पर अवैध कब्जे के
विरुद्ध धारा 67 के तहत कार्रवाई पहले से ही चल रही है। उपजिलाधिकारी
अमित कुमार जायसवाल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए
थे।
Share On :
×
16:28
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा