BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 04-11-2026

यूपी: जेल में पॉक्सो बंदियों से मां-बाप की जगह मिलने पहुंच रहीं प्रेमिकाएं

गोरखपुर : जिला जेल में पॉक्सो के बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कुछ मामलों में परिजन के स्थान पर बंदियों से उनकी प्रेमिकाएं मिल रही हैं। कुछ अभिभावकों की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्ती बढ़ा दी है। अब माता-पिता की पहचान का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है, इसमें आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करानी होगी। जिला जेल में वर्तमान में कुल 1236 कैदी हैं। इनमें 123 बंदी पॉक्सो एक्ट के मामलों में निरुद्ध हैं, जबकि 124 महिला बंदी भी जेल में बंद हैं। बड़ी संख्या में बंदियों के बीच मुलाकात की व्यवस्था बनाए रखना जेल प्रशासन के लिए चुनौती है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ पॉक्सो के बंदी अपने माता पिता के निर्धारित मुलाकात के मौके पर प्रेमिकाओं को बुला रहे हैं। इससे वास्तविक परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेल में किसी भी मुलाकाती को सीधे बंदी से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती है। पहले बंदी से उसकी सहमति ली जाती है और अनुमति मिलने के बाद ही मुलाकात कराई जाती है। सप्ताह में तीन दिन मिलने की निर्धारित व्यवस्था है। प्रेमिकाएं पहले पहुंचकर मुलाकात कर लेती हैं। बेटे से मुलाकात की आस लिए जब माता-पिता जेल पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनका मुलाकात का मौका पहले ही इस्तेमाल हो चुका है। गोला क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध एक बंदी से मिलने उसके माता-पिता जेल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि कोई लड़की उनके बेटे से मिलकर जा चुकी केस 1 है, अब उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बेटे से मुलाकात की आस लिए पहुंचे माता-पिता मायूस लौट गए।  झंगहा क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध एक बंदी के माता-पिता उससे मिलने जेल पहुंचे। वहां बताया गया कि बंदी की अनुमति से उसकी गर्लफ्रेंड मुलाकात करके जा चुकी है। इस बार का कोटा खत्म हो गया, अब अगली बार आएं। हरपुर बुदहट क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के एक अन्य बंदी से मिलने माता-पिता केस 3 पहुंचे। उसी वक्त बंदी की प्रेमिका भी पहुंच गई। बंदी की सहमति के आधार पर उसे मुलाकात की अनुमति मिली और परिजन को बिना मिले लौटना पड़ा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
18:06
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द