कोचिंग से लौट रहे भाई-बहन पर हमला, किशोर का सिर फूटा, चार पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला थाना
क्षेत्र के गौरखास गांव में सुबह करीब 9 बजे कोचिंग से लौट रहे दो
नाबालिग भाई-बहन पर हमला किया गया। ईंटों से हुए इस हमले में किशोर के सिर में तीन
जगह गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। गांववालों ने
हस्तक्षेप कर दोनों बच्चों को बचाया।
पीड़ित बच्चों के दादा
रामवृक्ष (पुत्र स्व. जगन,
निवासी गौरखास) ने गोला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि
उनके नाती अमन (पुत्र विजयानंद उर्फ बब्लू) और नतनी अल्का (पुत्री विजयानंद उर्फ
बब्लू) कोचिंग से घर लौट रहे थे। रास्ते में मनीष (पुत्र हरिराम गौतम), दीपक, सोनू (पुत्रगण
श्रीनिवास) और गीता (पत्नी श्रीनिवास) सहित कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे विवाद शुरू
कर दिया।
Image Source Here...
आरोप है कि मनीष ने अमन
के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उसके सिर में तीन
जगह गहरे घाव हो गए और खून बहने लगा। शिकायत के अनुसार, जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने अल्का के साथ भी मारपीट की। गांव के
अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही दोनों बच्चों को बचाया जा सका। आरोपियों ने
जाते समय कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष ने चार नामजद
और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गोला पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल बच्चों
का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Share On :
×
14:13
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा