गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप...
• gorakhpur, cm yogi, Case
•
गोरखपुर / गोला
• 23-05-2026
डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में केस दर्ज, कूटरचित दस्तावेजों से विदेश यात्रा का आरोप
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला क्षेत्र
के कौड़िया निवासी उमेश यादव पुत्र दुधनाथ यादव के खिलाफ पुलिस ने कूटरचित
दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने के आरोप में
मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Image Source Here...
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर दोहरे पासपोर्ट की जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान यह
सामने आया कि वर्ष 2016 में उमेश यादव पुत्र दुधनाथ यादव (जन्मतिथि 08 अगस्त 1988) के नाम से
पासपोर्ट संख्या P4819919
जारी हुआ था।
इसके बाद वर्ष 2024 में सुमेश
कुमार यादव पुत्र दुधनाथ यादव (जन्मतिथि 24 मार्च 1975) के नाम से
पासपोर्ट संख्या C4813241
बनवाया गया। जांच में पुष्टि हुई कि ये दोनों पासपोर्ट एक
ही व्यक्ति के हैं। आरोप है कि नाम और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे
दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से विदेश
में रह रहा है।
थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह
ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और पासपोर्ट अधिनियम की
धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Share On :
×
16:16
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा