BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Case • गोरखपुर / गोला • 10-06-2026

निकाह का झांसा देकर युवती का शोषण, युवक, माता-पिता, जीजा समेत चार पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर एक युवती के कथित शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गोला पुलिस ने युवक, उसके माता-पिता और जीजा सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार-पांच साल पहले उसका निकाह उसकी बुआ की ननद शबनम पत्नी सलीम उर्फ गुड्डू के बेटे युसुफ उर्फ राज से तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी थी, जिसके कारण उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि इसी दौरान युसुफ उसे बहाने से बुलाकर घुमाने ले जाता था और उसके साथ गलत हरकतें करता था। जब युवती विरोध करती, तो वह कहता था कि उनकी शादी तय हो चुकी है और जल्द ही निकाह हो जाएगा।

पीड़िता के अनुसार, पिछले तीन-चार महीनों से युसुफ और उसके परिवार का व्यवहार अचानक बदल गया। जब इस बारे में पूछताछ की गई, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवती ने अपने पिता को पूरी बात बताई। पिता ने जब युसुफ और उसके परिवार से बात की, तो उन्हें भी कोई उचित उत्तर नहीं मिला।

तहरीर में बताया गया है कि 3 अप्रैल को पीड़िता के पिता अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ युसुफ के घर जाने वाले थे। तभी युसुफ ने फोन कर कहा कि वह अब शादी नहीं करना चाहता और उसके परिवार वाले भी इस रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं। उसने कथित तौर पर दोबारा घर आने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झूठा भरोसा देकर उसका शोषण किया गया और बाद में रिश्ते से मुकर कर पूरे परिवार को सामाजिक रूप से अपमानित किया गया। उसने युसुफ के जीजा मो. अहमद पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने युसुफ उर्फ राज, उसके माता-पिता और उसके जीजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:52
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस