BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chairman, MLA • गोरखपुर / गोला • 16-03-2026

चेयरमैन प्रतिनिधि ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर जान से खतरे की जताई आशंका, प्राथमिकी दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक महेश उमर ने चिल्लूपार के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी से अपनी जान का खतरा बताते हुये बड़हलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक पर एफआईआर संख्या 0106/15.03.2026 के तहत बीएनएस की धारा 351 (3) में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में महेश उमर ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत बड़हलगंज में हो रहे लगातार विकास के क्रम में कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे शिलापट्ट में से एक शिलापट्ट कर्मचारी द्वारा भूलवश एक ऐसी जगह पर लग गया जिस सड़क को मेरे बाबा स्व. विश्वनाथ उमर ने लगभग 60 वर्ष पहले बनवाया था। उसी सड़क का मेरे बाबा के नाम पर नामकरण 35 साल पहले तत्कालीन विधायक हरिशंकर तिवारी ने किया था। उसी 35 वर्ष पुराने शिलापट्ट पर नए कार्य का शिलापट्ट लग गया था, जैसे ही हमें जानकारी हुई नए शिलापट्ट को तत्काल उसके निर्धारित स्थान पर लगवा दिया गया और पुराने लगे शिलापट्ट की साफ सफाई कर दी गई।

इस घटना के एक दिन बाद मेरे मोबाइल पर तीन बार अज्ञात नम्बर से तब कॉल आई, जब मैं चिल्लूपार में पितरों की तृप्ति के लिए होने जा रहे रुद्र महायज्ञ की तैयारी में व्यस्त था। बार बार काल आने पर हमने कॉल बैक किया तो पता लगा उधर से चिल्लूपार के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी बोल रहे हैं। उन्होंने पूछा कस्बे में यह क्या हो रहा है, मैने उनसे क्षमा मांगते हुए बताया कि विधायक जी वह हमारे एक कर्मचारी की गलती से भूलवश कही और लगने वाला पत्थर उस पुराने पत्थर पर लगा दिया गया जानकारी मिलते ही मैने उसे हटवा कर सही स्थान पर लगवा दिया और आपके पिता जी का पत्थर पूरी तरह से सुरक्षित है उसकी साफ सफाई भी करवा दी गई है। मगर मेरे द्वारा लगातार सम्मान के साथ उनसे बात करने के बावजूद उनकी तरफ से अशिष्ट और आक्रामक शैली में धमकियां दी जाने लगी।

मैने प्रतिकार किया कि विधायक जी आपको इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तो उन्होंने कहा तुम जानते नहीं कि मैं कौन हूं, तुम्हारी हैसियत मेरे सामने कुछ नहीं है मैं तुम्हे कभी भी ठीक कर सकता हूं। तब मैने उनसे कहा विधायक जी मै बड़हलगंज में हूं आप आइए आप हमें ठीक कर दीजिए, तब उन्होंने धमकाते हुए काफी आक्रोश में कहा तुम जहां हो वहीं रुको मैं वही आकर तुम्हे ठीक करता हूं, मुझे अच्छे से ठीक करना आता है। उसके कुछ ही देर बाद वह दल बल के साथ बड़हलगंज आ भी गए और मेरे नगर पंचायत कार्यालय के सामने करीब चार घंटे तक बैठे रहे।

महेश उमर ने मीडिया को बताया चूंकि विनय शंकर तिवारी और उनका परिवार अपराधी और माफिया प्रवृति का परिवार है। इनके परिवार व इनके लोगों के ऊपर अनेक आपराधिक कृत्य के इल्ज़ाम हैं, यह स्वयं अभी सीबीआई और ईडी की कार्यवाही में जेल से छूट कर आए हैं और मै इनके राजनैतिक प्रतिद्वंदी चिल्लुपार के विधायक राजेश त्रिपाठी का प्रबल और खुला समर्थक हूं। इनके लोग विधायक राजेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर अक्सर धमकियां व गालियां देते रहते हैं मैं उसका प्रतीकार करता रहता हूं। विनय शंकर तिवारी और उनके लोग विधायक जी पर दो दो बार हत्या और चरित्रहनन का प्रयास कर चुके है।

ऐसे में उनकी आपराधिक व दबंग छवि को देखते हुए "मुझे ठीक कर देने की उनकी धमकी को मैं पूर्व विधायक द्वारा अपनी हत्या की आशंका मानता हूं" विनय शंकर तिवारी या उनके दबंग लोग मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी अनहोनी घटना कर सकते हैं। मैं आप सभी मीडिया के साथियों के माध्यम से आम जनता और सरकार के जिम्मेदार लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहा हूं कि विनय शंकर तिवारी या उनके लोगों से मुझे व मेरे परिवार के लोगों को जान खतरा है। मेरे या मेरे परिवार के ऊपर किसी भी तरह की अनहोनी होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की होगी। मैं धमकी भरा ऑडियो भी आप सभी को प्रेषित कर रहा हूं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस