BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Dead body • गोरखपुर / गोला • 01-06-2026

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मंदिर में रहकर करता था तंत्र-मंत्र, नशे का था आदी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक गांव स्थित समय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटिया नायक निवासी जवाहिर यादव (37) पुत्र रामदुलारे यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जवाहिर अपने परिवार से अलग रहता था और पिछले कुछ वर्षों से गांव के पूरब स्थित समय माता मंदिर परिसर में पुजारी के लिए बने कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था। वह स्वयं को त्यागी बाबा भी कहता था।

Image Source Here...

ग्रामीणों के अनुसार, वह तंत्र-मंत्र में विश्वास करता था और कुछ लोग उससे मिलने आते-जाते थे। वह बीच-बीच में मुंबई भी जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते उसका परिवार से लगाव कम हो गया था और वह अधिकांश समय मंदिर परिसर में ही बिताता था। जवाहिर यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अशोक यादव और मझले भाई दिलीप यादव हैं। मृतक विवाहित था और उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री है, जिनमें से एक पुत्र दिव्यांग है।

Image Source Here...

ग्राम प्रधान सुरेश पाल ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर जवाहिर यादव का अपने दोनों भाइयों से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। बाद में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सभी घर लौट आए। जमानत के बाद जवाहिर सीधे मंदिर परिसर चला गया था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर परिसर स्थित हैंडपंप पर पहुंचे, तो उन्होंने नीम के पेड़ से शव लटकता देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

शव मिलने की सूचना के काफी देर बाद तक परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस और ग्राम प्रधान के बुलाने पर बाद में मृतक का बड़ा भाई अशोक यादव वहां पहुंचा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सीपी पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस