BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Hindu, Gola • गोरखपुर / गोला • 12-01-2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गोला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मदारिया सिद्ध पीठ मंदिर प्रांगण में एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जाति-पाति छोड़कर संगठित होने, ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों से सतर्क रहने और धर्म परिवर्तन रोकने का आह्वान किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महंत श्रीश दास जी महाराज ने की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मदरहा पीठ के संत बालक दास जी ने कहा कि सनातन परंपरा अनेकता में एकता का संदेश देती है, जबकि जाति-पाति के कारण समाज बंटा हुआ है। उन्होंने सभी सनातनियों को मां भारती की गोद में एक बताते हुए राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध होने पर जोर दिया।

मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रतिभा जी ने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता हैं और उन्हें परिवार से संस्कार मिलते हैं। उन्होंने मातृशक्ति के सहयोग से सनातन परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया और माता सीता, गार्गी तथा मीराबाई का उदाहरण दिया। कबीर पंथ के संत वयोवृद्ध कोदई जी ने अहंकार के नाश और संत-महात्माओं के समाज को दिशा देने के कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्ण व्यवस्था को आत्मगुणों से समझने की बात कही।

गोरक्ष जागरण मंच के संगठन मंत्री शास्वत जी ने समाज से जाति-पाति छोड़कर एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को सतर्क रहकर अपनी संस्कृति और पहचान की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने संगठित हिन्दू समाज को सशक्त भारत की नींव बताया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में महंत श्रीश दास जी महाराज ने कहा कि यह समाज का दुर्भाग्य है कि कुछ लोग चंद पैसों के लिए अपना ईमान और धर्म छोड़ देते हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन को निंदनीय बताते हुए माताओं-बहनों को जागरूक होकर इसका वैचारिक जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक स्वार्थों के कारण समाज को बांटने के प्रयासों का जिक्र करते हुए अधिकारों और संस्कारों की रक्षा के लिए संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदीप पाण्डेय, संतोष दूबे, जय राम, अभिषेक राय, अभिषेक तिवारी, विनोद तिवारी, अमरमणि, अखिलेश दूबे, सृंजय मिश्र, विधायक राजेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवेश निषाद, संतोष कुमार, दिलिप मिश्र सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस